ग्रामीण महिलाओं की वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दरभंगा जिले के लहरियासराय स्थित बरहेता रोड में कन्हा विवाह भवन में रविवार को सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यशाला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 200 से अधिक महिलाओं ने इसमें भाग लिया इसमें कई तरह के धोखाधड़ी व आर्थिक जागरूकता बढ़ाने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर निर्भर बनाने के लिए जागरूक किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लहरियासराय में पदस्थापित पदाधिकारी राजेश्वरसिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया साथ ही महिलाओं को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूक किया कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे संचालको ने राजेश्वर सिंह की ईमानदारी और क्षेत्र में उनके बेहतर कार्य के लिए जमकर तारीफ की।
इस कार्यक्रम का आयोजन क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड (ग्रामीण कूटा) और क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन (उत्कर्ष) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 250 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, जिम्मेदार ऋण उपयोग, डिजिटल सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक बनाना था। इस दौरान संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ग्रामीण महिलाओं की वित्तीय साक्षरता पर दिया गया विशेष जोर
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने महिलाओं को वित्तीय अनुशासन अपनाने, बचत की आदत विकसित करने और जिम्मेदारी के साथ ऋण लेने की जानकारी दी। साथ ही डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए गए।
आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की वित्तीय साक्षरता बढ़ने से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह ( लहेरियासराय थाना पदाधिकारी )
क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के:-
प्रभागीय प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता एवं रवि शंकर सिंह AM: विनोद कुमार BM: किशन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डिविजनल मैनेजर अमित कुमार गुप्ता,रवि शंकर सिंह AM:विनोद कुमार, BM:किशन कुमार एवं कंपनी के सभी सदस्यों ने महिलाओं को वित्तीय अनुशासन और सामाजिक सशक्तिकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के डिविजनल मैनेजर अमित कुमार गुप्ता एवं रविशंकर सिंह, एरिया मैनेजर विनोद कुमार, ब्रांच मैनेजर किशन कुमार तथा कंपनी के सभी कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। इस दौरान डिविजनल मैनेजर अमित कुमार गुप्ता ने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, बचत की आदत और आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जागरूक रहने का संदेश दिया।

वित्तीय शिक्षा और डिजिटल सुरक्षा पर हुआ प्रशिक्षण
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को वित्तीय शिक्षा, नियमित बचत, जिम्मेदार ऋण उपयोग और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
इसके साथ ही संस्था की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में वित्तीय योजनाओं का सही उपयोग करने और आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेने के लिए प्रेरित किया गया।
250 से अधिक महिलाओं ने लिया सक्रिय भाग
इस कार्यशाला में आसपास के गांवों से 250 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभी के बीच भोजन का वितरण किया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों की रही भूमिका
आयोजन समिति ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही ताकि अधिक से अधिक महिलाएं वित्तीय रूप से सशक्त बन सकें।
निष्कर्ष
ग्रामीण महिलाओं की वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यशाला महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। विशेषज्ञों ने वित्तीय शिक्षा, बचत, जिम्मेदार ऋण उपयोग और डिजिटल सुरक्षा पर उपयोगी जानकारी दी। आयोजकों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण समुदायों में आर्थिक जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

दरभंगा से सौरभ झा की रिपोर्ट
FOR PREMIUM ORGANIC MAKHANA – VISIT HERE

