HomeREGIONAL NEWSबकरीद के अवसर पर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित उपद्रवियों...

बकरीद के अवसर पर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित उपद्रवियों और अफवाह फैलाने वाले पर होगी सख्त करवाई

Darbhanga- बकरीद को लेकर बहादुरपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी ने दोनों समुदाय से आपसे भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल ने त्योहार मनाने की अपील की।
आगामी बकरीद को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बहादुरपुर थाना में थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई और बैठक में कई सारे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Police officials addressing Bakrid peace committee meeting in Darbhanga police station

कुर्बानी और भाईचारे का प्रतीक है बकरीद बनाए रखें सद्भाव

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी पर प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि बकरीद का त्यौहार मुख्य रूप से त्याग,कुर्बानी भाईचारे और गहरे सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है बैठक में उन्होंने शांति समिति के सदस्यों एवं सभी अपील की इस पावन और पवित्र अवसर पर सभी लोग आपसी प्रेम,,सम्मान और सद्भाव के साथ इस त्यौहार को मनाए।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई उपद्रवियों और नशेड़ियों पर रहेगी कड़ी नजर

कानून व्यवस्था और सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग पर बात करते हुए थाना प्रभारी पर प्रसुन्जय कुमार ने सख्त चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर बिल्कुल ना ध्यान दें और ना ही से आगे फॉरवर्ड या शेयर करें साथ ही उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले या सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वाले और असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ‌ ही उन्होंने कहा कि नशेड़ीयो और उपद्रवियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

prasad paul clinic darbhanga
prasad paul clinic darbhanga

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

  • संदिग्ध गतिविधि नजर पर आने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें।
  • सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर थाना प्रभारी प्रसुन्जय कुमार स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना के लिए पुलिस पुरी तरह से सतर्क और मुस्तेज रहेगी।
  • उन्होने थाने मे उपस्थित सभी शांति समिती के सदस्य और लोगो से अपील की इस पर पर्व को आपसी प्रेम,सम्मान,भाईचारे के साथ सभी मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से इस पर्व को मनाए।
Community leaders and police discussing security arrangements before Bakrid festival

बकरीद शांति समिति बैठक: निष्कर्ष

बहादुरपुर थाना की बैठक ने साफ कर दिया कि इस बार प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है। पुलिस की नजर सोशल मीडिया से लेकर संवेदनशील इलाकों तक हर गतिविधि पर रहेगी।

अब जिम्मेदारी आम लोगों की भी है कि वे अफवाहों से दूर रहें और भाईचारे का माहौल बनाए रखें। आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।

दरभंगा से सौरभ झा की रिपोर्ट

FOR PREMIUM ORGANIC MAKHANA – VISIT HERE

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular