HomeCRIMEDARBHANGA में नाबालिग बंधक और शोषण के आरोप का मामला, आर्केस्ट्रा की...

DARBHANGA में नाबालिग बंधक और शोषण के आरोप का मामला, आर्केस्ट्रा की लड़कियों का आरोपी के घर पर जबरदस्त हंगामा

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडसराय में शनिवार को उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब एक आर्केस्ट्रा टीम की दर्जनों युवतियों ने एक युवक के घर पर धावा बोल दिया।

युवतियों ने आरोप लगाया कि आरोपी कृष्ण कन्हैया उर्फ राधेश्याम ने उनकी एक नाबालिग साथी को बहला-फुसलाकर बंधक बना लिया और उससे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पीड़ित नाबालिग लड़की अभी तक बरामद नहीं हो सकी है।


आर्केस्ट्रा टीम को कैसे लगी भनक?

आर्केस्ट्रा टीम में काम करने वाली युवतियों के अनुसार, आरोपी कृष्ण कन्हैया उर्फ राधेश्याम उनकी टीम की एक नाबालिग सदस्य को कुछ दिन पहले बहाने से अपने साथ ले गया था। शुरुआत में टीम को इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन जब लड़की का कोई अता-पता नहीं मिला तो साथी युवतियों को संदेह हुआ। पूछताछ और जानकारी जुटाने के बाद जब उन्हें पता चला कि नाबालिग को राधेश्याम के घर में बंधक बनाकर रखा गया है और उससे गलत काम करवाया जा रहा है, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा।


युवतियों ने घर पर बोला धावा, मची अफरातफरी

यह दरभंगा नाबालिग बंधक मामला उस समय सड़क पर आ गया जब दर्जनों युवतियां सीधे आरोपी के घर जा पहुंचीं। वहाँ नाबालिग को न पाकर उनका आक्रोश और भड़क गया। युवतियों ने घर के बाहर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे पंडसराय इलाके में हड़कंप मच गया।


पुलिस पहुंची, आरोपी हिरासत में

हंगामे की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए मुख्य आरोपी कृष्ण कन्हैया उर्फ राधेश्याम को हिरासत में ले लिया। हालांकि युवतियां इससे संतुष्ट नहीं हुईं। उन्होंने पुलिस वाहन के सामने खड़े होकर रास्ता रोक लिया और स्पष्ट मांग रखी कि जब तक नाबालिग साथी को सकुशल वापस नहीं लाया जाता, तब तक आरोपी को यहाँ से नहीं जाने दिया जाएगा।

जब भीड़ अधिक उग्र होने लगी, तब बहादुरपुर थाने में पदस्थापित S.I. रितेश कुमार मिश्रा ने समझदारी और धैर्य के साथ भीड़ को समझाया, जिससे स्थिति शांत हो गई। उन्होंने युक्त को भरोसा दिलाया कि उचित कानूनी कार्रवाई होगी और नाबालिग लड़की की जल्द से जल्द बरामदगी की जाएगी। इसके बाद युवतियों व भीड़ ने रास्ता छोड़ा और पुलिस की गाड़ी को जाने दिया।


ड्राइवर की अभद्र टिप्पणी ने बढ़ाई आग

इस दरभंगा नाबालिग बंधक मामला में उस समय नया मोड़ आ गया जब पुलिस वाहन के चालक ने प्रदर्शन कर रही युवतियों के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ और उग्र हो गईं। मामला तब शांत हुआ जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, चालक की ओर से माफी मांगी गई और युवतियों को उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद युवतियों ने रास्ता छोड़ा और पुलिस गाड़ी को जाने दिया।

prasad paul clinic darbhanga
prasad paul clinic darbhanga

आरोपी के द्वारा लड़की से शादी की बात बताई गई

आरोपी बहेरी थाना के भच्छी गांव निवासी कृष्णा कन्हैया उर्फ राधेश्याम अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए बताया कि उन्होंने युवती से विधिवत शादी की है उन्होंने कहा कि
वह किसी भी प्रकार का गलत धंधा नहीं करवाते हैं उन्होंने कहा कि हम परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं जहां हमारी पत्नी रहती है उन्होंने कहा कि मुझ पर जो गलत आरोप लगाए जा रहे है जो पूरी तरह से झूठा है ।

नाबालिग की तलाश जारी, आरोपी से पूछताछ शुरू — थानाध्यक्ष ने दी जानकारी

इस मामले में बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार के द्वारा बताया गया कि मामले में अभी तक थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है इस मामले में जीस पर आरोप है फिलहाल उससे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी में मामला बहेड़ी थाना के एक नाबालिग के अपहरण से जुड़ा है घटना को लेकर हंगामा कर रहे लोगो को सलाह दी गई की संबंधित बहेड़ी थाना में प्राथमिक दर्ज कराए,ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके । फिलहाल नाबालिग की तलाश की जा रही है पुलिस की हिरासत में जो युवक है उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है


दरभंगा से सौरभ झा की रिपोर्ट

FOR PREMIUM ORGANIC MAKHANA – VISIT HERE

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular