HomePOLITICSनीतीश कुमार के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई: राजेश्वर राणा

नीतीश कुमार के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई: राजेश्वर राणा

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) का पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव न केवल नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व पर पार्टी के पूर्ण विश्वास को दर्शाता है, बल्कि जदयू की आंतरिक एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का भी प्रतीक है।


नेतृत्व पर विश्वास और संगठन की मजबूती

राजेश्वर राणा ने अपने बयान में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि उनके दूरदर्शी निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं ने राज्य को नई दिशा दी है। यही कारण है कि पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं।

Rajeshwar Rana (JDU) with Nitish kumar

पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा

राजेश्वर राणा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना जदयू के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

उनके मार्गदर्शन में पार्टी आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर देश एवं राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

prasad paul clinic darbhanga
prasad paul clinic darbhanga

आगामी चुनावों को लेकर जताया विश्वास

श्री राणा ने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होगी।


कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान

साथ ही राजेश्वर राणा ने जेडीयू कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं।

दरभंगा से सौरभ झा की रिपोर्ट

FOR PREMIUM ORGANIC MAKHANA – VISIT HERE

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular