HomeCRIMEदरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई बहादुरपुर थाना कांड संख्या 73/26 बहादुरपुर थाना...

दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई बहादुरपुर थाना कांड संख्या 73/26 बहादुरपुर थाना का सफल उद्भेदन, दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पुरखोपट्टी गांव का एक गंभीर मामला सामने आया है। 15.03.2026 को बहादुरपुर थाना में पुरखोपट्टी गांव निवासी उपेंद्र दास द्वारा आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर कांड संख्या 73/26 दर्ज किया गया।

पहले से दर्ज था मामला, केस वापस लेने का बनाया दबाव

आवेदनकर्ता उपेंद्र दास के अनुसार, 15.03.2026 को ही उनकी पत्नी लालपरी देवी द्वारा बहादुरपुर थाना कांड संख्या 71/26 दर्ज कराया गया था। उपेंद्र दास ने बताया कि दूसरे पक्ष के द्वारा उनके परिवार पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाया गया।

जब परिवार ने केस वापस लेने से इनकार किया, तो उपेंद्र दास के अनुसार उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

सुबह शौच के दौरान हमला, गंभीर रूप से घायल

उपेंद्र दास ने आरोप लगाया कि अगली सुबह जब वे घर के पीछे शौच के लिए गए, तो आरोपियों ने उन्हें गाली दी और बांस एवं लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में वे अचेत हो गए।

इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें DMCH रेफर कर दिया गया।

इलाज के बाद दर्ज कराया मामला

इलाज के बाद उपेंद्र दास ने बहादुरपुर थाना में मामला दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर में तोड़फोड़ की गई और कई सामानों को क्षति पहुंचाई गई।

पांच नामजद और 10 अज्ञात पर केस दर्ज

इस बहादुरपुर थाना मामला में कुल 5 नामजद और लगभग 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद अभियुक्तों में शामिल हैं:

  • लक्ष्मी दास
  • शंभू दास (पिता: दुलारचंद दास)
  • लड्डू दास
  • रोशन दास (पिता: दिलीप दास)
  • छोटू दास (पिता: कंचन दास)
prasad paul clinic darbhanga
prasad paul clinic darbhanga

पुलिस की कार्रवाई, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना पुलिस ने इस बहादुरपुर थाना मामला में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है:

  • Laxmi Das
  • Shambhu Das

(PS Case No. 73/26 Bahadurpur)

दोनों पक्षों से आवेदन, जांच जारी

मिली जानकारी के अनुसार,दूसरे  पक्ष के द्वारा भी आवेदन दिया गया है। फिलहाल बहादुरपुर थाना कि  पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ,और सही तथ्यों के आधार पर जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

दूसरे पक्ष द्वारा दर्ज मामले की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं कराई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular