HomeOTHERSदरभंगा में 21 फरवरी को जॉब कैम्प: 8वीं-ITI पास युवाओं के लिए...

दरभंगा में 21 फरवरी को जॉब कैम्प: 8वीं-ITI पास युवाओं के लिए 50 पदों पर भर्ती, ₹21,500 वेतन


दरभंगा, 19 फरवरी 2026 :- सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया गया कि
युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 21 फरवरी (शनिवार) को BSDC (KYP) बहादुरपुर ब्लॉक दरभंगा के कार्यालय परिसर में AATMASAMMAN FOUNDATION. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।


  इसमें Packer and Quality Inspection के लिए, कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 8th 10th 12th ITI उत्तीर्ण महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 21500 रूपये + केन्टीन एवं मेडिकल की सुविधा दी जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे।


जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इकच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है।

prasad paul clinic darbhanga
prasad paul clinic darbhanga

साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएंगे।
  जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular